
तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से इतने लोगो की दर्दनाक मौत, मचा हडकंप
चंडीगढ़, 10 अक्तूबर (विश्ववार्ता) तमिलनाडु के अरियालुर जिले के वेत्रियूर गांव में दुखद घटना में एक देशी पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हुए विस्फोट में तीन महिलाओं सहित 10 श्रमिकों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि आज सुबह आग लगने से सिलसिलेवार विस्फोट हुए, जिससे कई गोदाम और शेड नष्ट हो गए। वहां देशी पटाखों और अत्यधिक ज्वलनशील रसायनों का भारी भंडार जमा था।
शुरूआती जांच से पता चला है कि रसायनों को संभालने के दौरान घर्षण के कारण विस्फोट हुआ, जिसके परिणामस्वरूप भीषण आग लग गई। आग में जलने के कारण शव इतने क्षत-विक्षत हो चुके थे कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा था। दमकल की गाड़यिां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को अरियालुर और तंजावुर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।





















