
तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट
चंडीगढ़ 12 नवंबर (विश्ववार्ता) दक्षिण भारत के कई जगहों पर एक बार फिर भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत कई जिलों और पुड्डुचेरी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. वहीं मौसम को देखते हुए राज्य के कम से कम 26 जिलों ने चेन्नई सहित स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है।





















