
ड्रग रैकेट मामला: सुप्रीम कोर्ट से बिक्रम मजीठिया को बड़ा झटका
चंडीगढ, 10 मई (विश्व वार्ता) नशा मामलों में नामजद अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है । पता चला है कि बिक्रम मजीठिया ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर अपने खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने विचार करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने मजीठिया को उच्च न्यायालय की खंडपीठ से संपर्क करने के लिए भी कहा।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...






















