
इस वक्त की बडी खबर
मजीठिया के खिलाफ एक ओर मामला दर्ज
चंडीगढ 16 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के बहुचर्चित ड्रग मामले में जमानत मिलने के बाद वरिष्ठ अकाली नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ चुनाव आयोग ने बडी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार ड्रग मामले में जमानत मिलने के बाद मजीठिया श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने गये उस दौरान रोड रोड के मामले में धारा 144 और कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई गई, जिसके बाद उनके खिलाफ थाना सुल्तानविंड में मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा आयोग ने अकाली दल और मजीठिया को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।






















