
ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा को फिर कोर्ट से नही मिली कोई राहत
चंडीगढ़, 17 अक्तूबर (विश्ववार्ता) ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा को आज कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया जहां कोर्ट ने खैहरा को 27 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में नाभा जेल में भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि 8 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान फाजिल्का की पुलिस को जानकारी नहीं मिली है। कड़ी सुरक्षा के बीच नाभा पुलिस खैहरा को जेल लेकर गई है। बता दें 2-2 बार करके सुखपाल खैहरा को 6 बार रिमांड पर भेजा जा चुका है। आपको ये भी बता दें इससे पहले सुखपाल खैहरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।





















