
डेरा सच्चा सौदा की तरफ से आया डेरा समर्थको के लिए ऐलान
किया सूचित कि किन-किन को वोट डालनी है
चंडीगढ, 20 फरवरी (विश्वार्ता): पंजाब विधानसभा के लिए आज सूबे मे मतदान जारी है। देर रात्रि बताया जाता है कि डेरा समर्थकों को सूचित कर लिया गया है कि किन-किन को वोट डालनी है। बताया जा रहा है कि डेरे का वोट भाजपा को जा सकता है। बीजेपी के समर्थन की बात को पब्लिक डोमेन में नहीं लाया जा रहा है। इसकी भी एक वजह है। फिर भी डेरे की कोशिश यही है कि फॉलोअर्स को गुपचुप तरीके से भाजपा को वोट करने का मैसेज पहुंच जाए। इसके अलावा वोटिंग को लेकर राम रहीम की हाईकोर्ट में कानूनी पेचीदगी बढ़ न जाए और भविष्य में उसे मिलने वाली पैरोल या किसी अन्य सुविधा में कानूनी दिक्कत न आड़े आ जाए, इसको ध्यान में रखते हुए पूरे मामले को गोपनीय रखा जा रहा है।























