डेरा सचखंड बल्लां के मुखी संत निरंजन दास को फोन पर मिली धमकी
चंडीगढ़, 25 अगस्त (विश्ववार्ता) डेरा सचखंड बल्लां के मुखिया संत निरंजन दास को विदेश यात्रा के दौरान प्रचार करने को लेकर धमकी दी गई है। इसको लेकर पुलिस के पास ट्रस्ट ने शिकायत दी है और उनकी विदेश में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। एसएसपी देहाती स्वर्णदीप सिंह को दी शिकायत में ट्रस्ट ने बताया कि संत निरंजन दास इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। इटली में एक व्यक्ति ने उन्हें अपने धर्म का प्रचार न करने की धमकी दी है। उस व्यक्ति ने एक मोबाइल नंबर से बात की। प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह नंबर कपूरथला जेल से आपरेट होता है।
























