
डेरा प्रमुख राम रहीम के ऐलान से एस.जी.पी.सी. ने जताई कडी आपत्ति
पंजाब सरकार से की यह मांग
चंडीगढ,23 अक्तूबर (विश्ववार्ता )साध्वी यौन शोषण मामले मे सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम पैरोल पर बाहर आये हुए है। डेरा प्रमुख द्वारा सुनाम मे डेरा बनाने के ऐलान पर एस.जी.पी.सी. सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। एस.जी.पी.सी. के प्रधान सुखजिंदर सिंह धामी ने कहा कि पंजाब सरकार को इस पर तुरन्त एक्शन लेना चाहिए। उन्होंने कहा सरकार पंजाब में डेरा खुलने न दे। डेरा मुखी का ऐलान पंजाब का माहौल खराब कर सकता है। यही नहीं राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग पर रोक लगनी चाहिए। सुखजिंदर सिंह धामी ने कहा कि वह सी.एम. मान से मांग करते हैं कि इस मामले पर तुरन्त एक्शन लिया जाए।
इस मामले में मानसा जिले के गांव बछोआना में पहुंचे वारिस पंजाब जत्थेबंदी के मुखी अमृतपाल सिंह ने कहा कि सुनाम में कोई डेरा नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम के ऐलान पर कोई एक्शन नहीं लेती तो इसका सख्त विरोध किया जाएगा। किसी भी हालत में पजाब में डेरा नहीं बनने दिया जाएगा।























