

डेरा प्रमुख राम रहीम की पैरोल को लेकर लगातार बढता बवाल
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
बिल्किस बानो के रेपिस्ट और राम रहीम को वापिस जेल पहुंचाने की मांग
चंडीगढ, 29 अक्तूबर (विश्ववार्ता)साध्वी यौन शोषण मामले मे सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 40 दिनों की पैरोल पर है। उनकी पैरोल को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने राम रहीम की पैरोल रद्द कर उसे वापिस जेल भेजने की मांग की है।
स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा बिल्किस बानो के रेपिस्ट की रिहाई और राम रहीम की पैरोल ने देश की हर निर्भया का हौसला तोड़ा है। मैंने प्रधानमंत्री जी को पत्र लिख रिमीशन और पैरोल नियमों में बदलाव करने का आग्रह किया है। साथ ही बिल्किस बानो के रेपिस्ट और राम रहीम को वापिस जेल पहुंचाने की मांग की है।
https://twitter.com/SwatiJaiHind/status/1586250716372684800?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1586250716372684800%7Ctwgr%5E673f79d985714f96fe1ecf15f0b8ec8b099fc064%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpunjabi.wishavwarta.in%2Fwp-admin%2Fpost.php%3Fpost%3D228748action%3Dedit























