
डेरा प्रमुख रहीम की फरलो के विरोध में दाखिल याचिका ने अब नया मोड़
अब हाईकोर्ट मे बहस छिडी डेरा प्रमुख हार्डकोर अपराधी है या नही
अब केस की अगली सुनवाई इस तारिख को
चंडीगढ़, 24 फरवरी (विश्व वार्ता) दो हत्याओं और साध्वियों से रेप का दोषी डेरा प्रमुख राम रहीम की फरलो के विरोध मे आये दिन नया मोड आ रहा है। हाईकोर्ट में हरियाणा सरकार ने कहा कि सिरसा डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम सिंह ‘हार्डकोर क्रिमिनल’ यानि अति गंभीर प्रवृत्ति का अपराधी नहीं है। इस मामले पर हाईकोर्टमे बहस पूरी नहीं हो सकी और इस केस को अब शुक्रवार को सुना जाएग। हरियाणा सरकार ने अपना जवाब दायर कर कहा कि डेरा मुखी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है और वह सीधे तौर पर हत्यारा नहीं है। ऐसे में उसे हार्डकोर अपराधी नहीं कहा जा सकता।























