
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किले बढती हुई
बरगाड़ी बेअदबी मामलों पर एसआईटी ने डेरा प्रमुख को ठहराया जिम्मेदार
चंडीगढ़, 3 जुलाई ( विश्ववार्ता) डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिर मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को बरगाड़ी बेअदबी मामलों पर एसआईटी की 467 पन्नों की अंतिम रिपोर्ट में घटनाओं के लिए सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया गया है। साथ ही मुख्य साजिशकर्ता के रूप में जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को नामित किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां सिख नेताओं को बेअदबी के मामलों पर पंजाब पुलिस की अंतिम जांच रिपोर्ट सौंपी है। एसआईटी प्रमुख महानिरीक्षक एसपीएस परमार ने कहा कि रिपोर्ट को पहली बार सार्वजनिक किया जा रहा है, क्योंकि इसका सावधानीपूर्वक विश्लेषण किया गया था और पंजाब के डीजीपी द्वारा अनुमोदित किया गया था। इस रिपोर्ट में बेअदबी के पुराने मामलों का भी जिक्र किया गया है। जांच के लिए बनाई गई सभी कमेटियों का भी इस रिपोर्ट में जिक्र है।
जानकारी के अनुसार करीब साढ़े 5 साल पुराना है। 1 जून 2015 को दोपहर के वक्त पंजाबके बरगाड़ी से करीब पांच किमी दूर गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला स्थित गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप चोरी हो गए थे। 25 सितंबर 2015 को बरगाड़ी के गुरुद्वारा साहिब के पास हाथ से लिखे दो पोस्टर लगे मिले थे। ये पंजाबी भाषा में लिखे गए थे। आरोप है कि पोस्टर में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था और इन स्वरूपों की चोरी में डेरा का हाथ होने की बात लिख सिख संगठनों को खुली चुनौती दी गई थी।























