डेराबस्सी मे दशहरा ग्राउंड मे रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों में आग लगाने का प्रयास
शरारती तत्वों द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश
चंडीगढ़, 5 अक्तूबर (विश्ववार्ता) मोहाली के डेराबस्सी मे कुछ शरारस्ती तत्वो द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। दशहरा मैदान में रखे गए रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों में आग लगाने का प्रयास किया गया है, जिसके बाद कमेटी के सदस्यों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
जानकारी के अनुसार गत रात शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने के लिए पुतलों को आग लगाने की कोशिश की। इस घटना को लेकर कमेटी के सदस्यों में खासा रोष है। कमेटी के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि एस. एच.ओ. से उन्होंने कई बार अपील की कि 2 कर्मचारियों की ड्यूटी यहां लगा दी जाएं, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।उन्होंने कहा कि जहां शरारती तत्वों ने पुतले जलाने की कोशिश की, वहीं मंच पर पथराव भी किया गया।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...