
डेराबस्सी के पास मोबाइल फोन चुराकर भाग रहे युवक की सडक़ हादसे मे मौत
चंडीगढ, 11 सितंबर (विश्ववार्ता) डेराबस्सी के गांव धनौनी के पास सडक़ हादसे में मोबाइल फोन चुराकर भाग रहे दो युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। इन युवकों की मोटरसाइकिल सडक़ पर जा रहे दूसरे मोटरसाइकिल से टकरा गई। जिससे दूसरा ड्राइवर और उसका भाई भी घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी।





















