• Latest
  • Trending
डेयरी किसानों की जायज़ माँगों को जल्द हल किया जाएगा, कुलदीप धालीवाल ने डेयरी किसानों को दिया आश्वासन

डेयरी किसानों की जायज़ माँगों को जल्द हल किया जाएगा, कुलदीप धालीवाल ने डेयरी किसानों को दिया आश्वासन

4 years ago
National: ਰੇਲਵੇ RAC ਟਿਕਟਾਂ ਦਾ ਨਿਯਮ ਬਦਲਣ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ‘ਚ !

National: ਰੇਲਵੇ RAC ਟਿਕਟਾਂ ਦਾ ਨਿਯਮ ਬਦਲਣ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ‘ਚ !

27 minutes ago
National: ਸ਼ਿਮਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੰਗਨਾ ਰਣੌਤ ਵਿਰੁੱਧ ਦਰਜ ਕੀਤੀ FIR, ਪੜ੍ਹੋ ਕੀ ਹੈ ਮਾਮਲਾ ?

National: ਸ਼ਿਮਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੰਗਨਾ ਰਣੌਤ ਵਿਰੁੱਧ ਦਰਜ ਕੀਤੀ FIR, ਪੜ੍ਹੋ ਕੀ ਹੈ ਮਾਮਲਾ ?

1 hour ago
Big Breaking: ਦੁਪਹਿਰ ਵੇਲੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

Big Breaking: ਦੁਪਹਿਰ ਵੇਲੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

2 hours ago
Punjab: ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੂੰ ਧਮਕੀ ਦੇਣ ਵਾਲਾ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

Punjab: ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੂੰ ਧਮਕੀ ਦੇਣ ਵਾਲਾ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

2 hours ago
Punjab Weather: ਸੂਬੇ ‘ਚ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ

Punjab Weather: ਸੂਬੇ ‘ਚ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ

2 hours ago
Punjab: ਪੰਜਾਬ ਬੰਗਾਲ ਨਹੀਂ, ਭਾਜਪਾ ਦਬਾਅ ਅਤੇ ਹੱਥਕੰਡਿਆਂ ਰਾਹੀਂ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੂੰ ਡਰਾ ਨਹੀਂ ਸਕਦੀ: ਮਦਨ ਲਾਲ ਬੱਗਾ

Punjab: ਪੰਜਾਬ ਬੰਗਾਲ ਨਹੀਂ, ਭਾਜਪਾ ਦਬਾਅ ਅਤੇ ਹੱਥਕੰਡਿਆਂ ਰਾਹੀਂ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੂੰ ਡਰਾ ਨਹੀਂ ਸਕਦੀ: ਮਦਨ ਲਾਲ ਬੱਗਾ

3 hours ago
Punjab: ਸੀਨੀਅਰ ਪੱਤਰਕਾਰ ਜੋਗਿੰਦਰ ਮਾਨ ਦੇ ਮਾਤਾ ਬਲਵੀਰ ਕੌਰ ਨਮਿਤ ਭੋਗ ਤੇ ਅੰਤਿਮ ਅਰਦਾਸ 17 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ

Punjab: ਸੀਨੀਅਰ ਪੱਤਰਕਾਰ ਜੋਗਿੰਦਰ ਮਾਨ ਦੇ ਮਾਤਾ ਬਲਵੀਰ ਕੌਰ ਨਮਿਤ ਭੋਗ ਤੇ ਅੰਤਿਮ ਅਰਦਾਸ 17 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ

3 hours ago
U19 Asia Cup Final: ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਨੇ ਭਾਰਤ ਖਿਲਾਫ ਜਿੱਤਿਆ ਟਾਸ, ਪੜ੍ਹੋ ਕੀ ਲਿਆ ਫੈਸਲਾ

U19 Asia Cup Final: ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਨੇ ਭਾਰਤ ਖਿਲਾਫ ਜਿੱਤਿਆ ਟਾਸ, ਪੜ੍ਹੋ ਕੀ ਲਿਆ ਫੈਸਲਾ

3 hours ago
National: ਅਸਾਮ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਮ੍ਰਿਤਕਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਹੋਈ 24

National: ਅਸਾਮ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਮ੍ਰਿਤਕਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਹੋਈ 24

4 hours ago
Punjab: ਚਰਨਜੀਤ ਚੰਨੀ ਦੀ ‘ਸਾਈਕਲ ਯਾਤਰਾ’ ਦਾ ਅੱਜ ਤੀਜਾ ਦਿਨ

Punjab: ਚਰਨਜੀਤ ਚੰਨੀ ਦੀ ‘ਸਾਈਕਲ ਯਾਤਰਾ’ ਦਾ ਅੱਜ ਤੀਜਾ ਦਿਨ

4 hours ago
Punjab: ਅਕਾਲੀ-ਭਾਜਪਾ ਗੱਠਜੋੜ ਦੀਆਂ ਚਰਚਾਵਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਨੇ PM ਮੋਦੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ

Punjab: ਅਕਾਲੀ-ਭਾਜਪਾ ਗੱਠਜੋੜ ਦੀਆਂ ਚਰਚਾਵਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਨੇ PM ਮੋਦੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ

5 hours ago
Morning News: ਸਵੇਰ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ ਦੇ ਨਾਲ ; ਪੜ੍ਹੋ, ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵ ਦੀਆਂ ਅਹਿਮ ਖ਼ਬਰਾਂ

Morning News: ਸਵੇਰ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ ਦੇ ਨਾਲ ; ਪੜ੍ਹੋ, ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵ ਦੀਆਂ ਅਹਿਮ ਖ਼ਬਰਾਂ

5 hours ago
Hindi News
English News
Saturday, November 14, 2026
No Result
View All Result
27 °c
Chandigarh
20 ° Sun
20 ° Mon
20 ° Tue
20 ° Wed
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

डेयरी किसानों की जायज़ माँगों को जल्द हल किया जाएगा, कुलदीप धालीवाल ने डेयरी किसानों को दिया आश्वासन

May 19, 2022
in HINDI NEWS, हिन्दी न्यूज़
डेयरी किसानों की जायज़ माँगों को जल्द हल किया जाएगा, कुलदीप धालीवाल ने डेयरी किसानों को दिया आश्वासन

डेयरी किसानों की जायज़ माँगों को जल्द हल किया जाएगा, कुलदीप धालीवाल ने डेयरी किसानों को दिया आश्वासन
एक लाख एकड़ खारेपन से प्रभावित ज़मीन को झींगा पालन के अधीन लाया जाएगा
मंत्री द्वारा मछली और झींगा पालन के लिए बिजली के खर्चों को घटाने के लिए सोलर पम्पों को सब्सिडी और लगाने सम्बन्धी प्रस्ताव तैयार करने के लिए अधिकारियों को हिदायतें जारी

चंडीगढ़/एस.ए.एस. नगर, 19 मई:पशु पालन, मछली पालन एवं डेयरी विकास मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा आज यहाँ लाइवस्टॉक कॉम्पलैक्स में प्रगतिशील डेयरी किसानों और मछली पालकों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में उन्होंने डेयरी किसानों और मछली पालकों को पेश आ रही दिक्कतों के बारे में विचार-विमर्श किया।
कैबिनेट मंत्री ने इस मौके पर कहा कि सरकार कृषि में विभिन्नता लाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए कृषि के सहायक धंधे डेयरी फार्मिंग और मछली पालन, और पशु पालन को बड़े स्तर पर प्रोत्साहित करने और इस क्षेत्र में राज्य को अग्रणी बनाने के लिए व्यापक मुहिम राज्य भर में चलाई जाएगी। उनके द्वारा युवाओं को इन धंधों से जुडऩे की भी अपील की और कहा कि सरकार द्वारा इन सहायक धंधों से जुडऩे वालों की अधिक से अधिक सहायता की जाएगी।
आज दोपहर के बाद पहले पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा प्रगतिशील डेयरी किसानों के साथ बैठक की गई। इस मौके पर उन्होंने डेयरी किसानों की समस्याएँ सुनने के बाद उनकी जायज़ माँगों को पहल के आधार पर हल करने का आश्वासन देते हुए कहा कि वह एक-दो दिन में मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ विस्तार से डेयरी किसानों की समस्याओं के बारे में विचार करके हल करवाएंगे।
इससे पहले पी.डी.एफ.ए. के प्रधान दलजीत सिंह के नेतृत्व में डेयरी किसानों द्वारा दूध के दाम बढ़ाने, सस्ती फीड उपलब्ध करवाने आदि के अलावा दूध की कीमतों के लिए स्टेबलाईज़ेशन फंड बनाने सम्बन्धी सुझाव पेश किए गए। इसके साथ ही उपस्थित डेयरी किसानों द्वारा मिलावटी दूध के धंधे पर नकेल कसने के लिए सख़्त कानून बनाने की माँग की गई।
मंत्री कुलदीप धालीवाल ने इस मौके पर कहा कि अभी भी राज्य के आधे गाँव वेरका के साथ नहीं जुड़े हुए और उनका मुख्य लक्ष्य सभी गाँवों में डेयरी फार्मिंग के धंधे के साथ लोगों को जोडक़र सहकारिता लहर को राज्य में और मज़बूत करना है। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि सरकार को बने अभी दो महीने का समय ही हुआ है, तो डेयरी किसानों को चाहिए कि सरकार के साथ सहयोग करें और उनकी सभी जायज़ माँगों का हल किया जाएगा।
इसके उपरांत मंत्री ने मछली और झींगा पालकों के साथ बैठक की और उनके विचार सुने और सरकार द्वारा इस पेशे को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का वादा किया। मछली पालन विभाग के अधिकारियों को आदेश देते हुए मंत्री ने कहा कि युवाओं को मछली और झींगा पालन के साथ जोडक़र एक लाख एकड़ खारेपन से प्रभावित ज़मीन को झींगा पालन के अधीन लाया जाए। इसलिए युवाओं को नियमित रूप से झींगा पालन का प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाए। मछली और झींगा पालकों के सुझाव को स्वीकार करते हुए मंत्री ने उप-कुलपति, गुरू अंगद देव वेटनरी एनिमल साइसज़ यूनिवर्सिटी डॉ. इन्दरजीत सिंह को आदेश देते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी द्वारा झींगा पालन के लिए किसानों को हर साल जनवरी, फरवरी और मार्च के महीने में प्रशिक्षण देने के लिए प्रबंध किए जाएँ।
किसानों ने मंत्री को सुझाव दिया कि खाली पड़ी पंचायती ज़मीनों को मछली पालन के अधीन लाने के लिए ठेके पर दिए जाने और को ठेके पर देने सम्बन्धी प्रणाली को और अधिक आसान बनाया जाए। जिस सम्बन्धी उन्होंने खाली और बिना इस्तेमाल की पंचायती ज़मीनों सम्बन्धी जानकारी एकत्रित करने के लिए आदेश जारी किए, जिससे मछली पालन के अधीन क्षेत्रफल को और बढ़ाया जा सके।
एक और विचार के साथ सहमति प्रकट करते हुए कुलदीप धालीवाल ने कहा कि मछली और झींगा पालन के लिए बिजली के खर्चों को घटाने के लिए सोलर पम्पों को सब्सिडी और लगाने सम्बन्धी प्रस्ताव तैयार कर पेश किया जाए, उन्होंने साथ ही मछली पालन विभाग के अधिकारियों को कहा कि सोलर पम्प लगवाने के इच्छुक मछली और झींगा पालकों के केस भी विभाग द्वारा तैयार करके पेडा को भेजे जाएँ और केस की पूरी पैरवी की जाए।
मछली तालाबों में मछली की चोरी की समस्या के हल सम्बन्धी मंत्री ने विभाग को आदेश दिए के तालाबों पर सी.सी.टी.वी की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएँ। इसके अलावा मंत्री ने मछली और झींगों की फ़सल के बीमे की सुविधा किसानों को प्रदान करने के लिए संभावना तलाशने के लिए आदेश दिए।
इस बैठक में विकास प्रताप, प्रमुख सचिव, कुलदीप सिंह संघा मैनेजिंग डायरैक्टर, मिल्कफैड, पशु पालन, मछली पालन एवं डेयरी विकास विभाग, डॉ. सुभाष चंद्र, डायरैक्टर, पशु पालन विभाग, कुलदीप सिंह जस्सोवाल, डायरैक्टर डेयरी विकास विभाग, डॉ. इन्दरजीत सिंह, वाइस चांसलर, गडवासू, सुखविन्दर सिंह वालिया सहायक डायरैक्टर मछली पालन विभाग और डेयरी विकास विभाग के अलावा विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
————–

Share196Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

by Wishavwarta
April 10, 2024
0

  विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में - फूलराज सिंह मोहाली 10 अप्रैल : जिला गतका...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

National: ਰੇਲਵੇ RAC ਟਿਕਟਾਂ ਦਾ ਨਿਯਮ ਬਦਲਣ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ‘ਚ !

National: ਰੇਲਵੇ RAC ਟਿਕਟਾਂ ਦਾ ਨਿਯਮ ਬਦਲਣ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ‘ਚ !

by Ranjit Singh
November 14, 2026
0

National: ਰੇਲਵੇ RAC ਟਿਕਟਾਂ ਦਾ ਨਿਯਮ ਬਦਲਣ ਦੀ ਤਿਆਰੀ 'ਚ ! ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 14 ਨਵੰਬਰ 2026 (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਭਾਰਤੀ ਰੇਲਵੇ ਵਿੱਚ...

Most Popular

ਐਕਸ਼ਨ-ਮਨੋਰੰਜਕ ਫਿਲਮ ‘Delivery Boy’ ਹੁਣ 27 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਰਿਲੀਜ਼ 

ਐਕਸ਼ਨ-ਮਨੋਰੰਜਕ ਫਿਲਮ ‘Delivery Boy’ ਹੁਣ 27 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਰਿਲੀਜ਼ 

by Navjot
5 days ago
0

ਚੇਨਈ, 9 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਰਾਤਾ) - ਨਿਰਦੇਸ਼ਕ ਨਾਨੀ ਦੀ ਆਉਣ ਵਾਲੀ ਭਾਵੁਕ ਐਕਸ਼ਨ-ਮਨੋਰੰਜਕ ਫਿਲਮ 'ਡਿਲੀਵਰੀ ਬੁਆਏ' - ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਲਿਓ...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 