
डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंचे पीएम मोदी
चंडीगढ़, 3 मई (विश्व वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश के 3 देशों के दौरे पर हैं, PM मोदी ने अपने दौरे का पहला दिन जर्मनी में बिताने के बाद अब आज दूसरे दिन डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में पहुंचे उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि जर्मनी की मेरी यात्रा बहुत उत्पादक थी। चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ वार्ता व्यापक थी, जैसा कि सरकारी परामर्श था।






















