
डीजीपी रहते महिला आईपीएस अधिकारी को बनाया हवश का शिकार
अब कोर्ट ने सुनाई इतने साल की सजा व लगाया जुर्माना
चंडीगढ़, 16 जून (विश्ववार्ता): देश के तमिलनाडु राज्य मे एक महिला आईपीएस अधिकारी ने पूर्व स्पेशल डीजीपी पर यौन उत्पीडन का आरोप लगाया जिसके बाद कोर्ट ने पूर्व डीजीपी को 3 साल की कैद व 10 हजार रूपये जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने सजा सुनाते हुए कहा कि यह एक घिनौना अपराध है और इससे प्रतिष्ठित सेवा का नाम भी खराब हुआ है। दोषी पूर्व स्पेशल डीजीपी का नाम राजेश दास है।
बताया जाता है कि पीडि़त महिला आईपीएस अधिकारी ने ने दो साल पहले यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया था। महिला आईपीएस अधिकारी ने बताया था कि, उसका यौन उत्पीडऩ चुनाव प्रचार के दौरान किया गया। जब पूर्व स्पेशल डीजीपी राजेश दास और वह सुरक्षा व्यवस्था की योजना बना रहे थे। इस संबंध में महिला आईपीएस ने गृह सचिव और डीजीपी के पास शिकायत दर्ज कराई थी।





















