डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल ने संभाला पदभार

जीरकपुर, 29-10-2021(सतीश कुमार पप्पी)डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल ने शुक्रवार को जीरकपुर में पदभार संभाल लिया है। इससे पहले हरजिंदर ङ्क्षसह मनसा में तैनात थे। वे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी रह चुके हैं। इन्होंने कई मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। हरजिंदर सिंह बड़ी ही साफ सुथरी छवि के अधिकारी हैं और जनता के बीच रहकर कार्य करते हैं। जिस कारण जनता इनकों काफी पसंद भी करती है।
हरजिंदर सिंह गिल ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना है। लोगों को किसी भी प्रकार को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस को तालमेल बनाकर कार्य करना चाहिए ताकि लोग अपनी समस्या पुलिस के सामने आसानी से रख सके।






















