डिप्टी कमिशनर ने दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रैस-वे की प्रगति का लिया जायजा
एक्वायर की जमीन बदले किसान तुंरत मुआवजा ले-डिप्टी कमिशनर
अवार्ड प्राप्त कर चुके किसान अगली फसल न लगाए
कपूरथला, 20 जून : डिप्टी कमिशनर कपूरथला श्री विशेष सारंगल ने आज कपूरथला जिले से गुजरने वाले दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे की प्रगति का जायजा लिया ।
डिप्टी कमिशनर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, एसडीएम और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की , इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन किसानों की जमीन एकवायर की गई है, वे तुरंत एसडीएम से अवार्ड प्राप्त करे ।
श्री सारंगल ने कहा कि जिन किसानों को अवार्ड मिल चुका है, वे अगली फसल न लगाए। उन्होंने साथ ही संबंधित एसडीएम को किसानों को भुगतान में तेजी लाने के निर्देश जारी किए ।
उन्होंने कपूरथला सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले गांवों जिन्होंने 5 जुलाई तक थ्रीडी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है उन्हें 7 जुलाई तक नोटिफिकेशन पूरा करने को कहा ।
इस अवसर पर एसडीएम डॉ कपूरथला जयइंद्र सिंह, सहायक कमिशनर कम एसडीएम भुल्थ रणजीत सिंह, जिला राजस्व अधिकारी जी.एस. बेनीपाल और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
कैप्शन- दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे की प्रगति के संबंध में बैठक दौरान डिप्टी कमिशनर श्री विशेष सारंगल एवं अन्य ।























