
ट्राईसिटी में धूमधाम से मनाया जा रहा है ईद का त्यौहार
चंडीगढ़, 3 मई (विश्व वार्ता) आज देश भर मे ईद का त्यौहार बडे ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है वही ट्राईसिटी में भी विभिन्न सैक्टरों मे ईद उल फितर पर नमाज अदा की गई। मुस्लिम भाईचारे के लोग इकट्ठा हुए और नमाज अता करने के बाद एक दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। सेवइयां खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया।
इस त्योहार को सभी आपस में मिलकर मनाते हैं और खुदा से सुख-शांति और बरकत के लिए दुआएं मांगते हैं। इस दिन लोग सुबह नए कपड़े पहनकर नमाज अता करते हैं और अमन-चैन की दुआ मांगते हैं।






















