टै्रक्टर रैली को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बडा फैसला
हम ट्रैक्टर रैली को लेकर कोई फैसला नहीं सुनाएंगे: सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली, 20 जनवरी (विश्ववार्ता) केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने पर अड़े हुए हैं. केंद्र सरकार की तरफ से दिल्ली पुलिस ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसपर आज सुनवाई हुई. अदालत ने ट्रैक्टर मार्च को लेकर कोई भी आदेश देने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, किसानों के ट्रैक्टर मार्च या किसी प्रदर्शन के खिलाफ सरकार की अर्जी पर कोई आदेश जारी नहीं करेंगे. केंद्र सरकार को अपनी अर्जी वापस लेनी चाहिए. हम पहले ही कह चुके हैं कि इस बारे में पुलिस को फैसला लेने दें।























