
टेंडर घोटाले मे पूर्व मंत्री आशू को लगा एक बडा झटका
चंडीगढ,28 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार ने विजिलेंस ब्यूरो को पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दे दी है। विजिलेंस ने आशु को अनाज ढुलाई घोटाले में अगस्त को गिरफ्तार किया था। आशु अभी पटियाला जेल में बंद है। विजिलेंस अदालत में उनके खिलाफ आरोप पत्र तक दायर कर चुकी है। वहीं, अब अदालत में केस चलेगा। बता दें कि इस मामले में आशू अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें 22 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।























