
टी20 वल्र्ड कप 2022 : श्रीलंका ने अफगानिस्तान को टी20 विश्व कप से दिखाया बाहर का रास्ता
चंडीगढ़ 1 नवंबर (विश्ववार्ता) श्रीलंका ने वानिंदू हसरंगा (13/3) की शानदार गेंदबाजी और धनन्जय डी सिल्वा (66) के नाबाद अद्र्धशतक की बदौलत अफगानिस्तान को टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 मुकाबले में आज पांच विकेट से मात दी। अफगानिस्तान ने ग्रुप-1 के मैच में श्रीलंका को 145 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे श्रीलंका ने 18.3 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका के 4 मैचों में 4 पॉइंट हो गए हैं और वह पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर बरकरार है। श्रीलंका के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद अभी बाकी है। हालांकि, उसकी उम्मीदें न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के मैच पर भी टिकी हुई हैं। अगर न्यूजीलैंड जीत जाती है, तो इसका फायदा श्रीलंका को मिलेगा। वहीं इंग्लैंड के जीतने पर उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए नेट रनरेट की तरफ देखना पड़ेगा। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच हर हाल में जीतना होगा।





















