
टी20 वल्र्ड कप 2022 : भारत कल भिडेगा बांग्लादेश के खिलाफ
होगा जबरदस्त मुकाबला, भारत के लिए जीत जरूरी
चंडीगढ़ 1 नवंबर (विश्ववार्ता) टी20 वल्र्ड कप 2022 मे कल भारत का मुकाबला बांग्लादेश के साथ होगा। जो 1.30 बजे शुरू होगा। भारत अब तक तीन मैच खेल चुका है। जिसमें उसे पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत हासिल हुई थी और साउथ अफ्रीका में टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
बता दें कि टी20 वल्र्ड कप सुपर 12 के 35 वां मैच दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद खास है। सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी है। एडिलेड में जीत दर्ज कर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ग्रुप दो के प्वाइंट्स टेबल में फिर से टॉप पर पहुंच जाएगी।























