
टी20 वल्र्ड कप 2022: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराया
चंडीगढ, 29 अक्तूबर (विश्ववार्ता): टी-20 वल्र्ड कप में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन से हरा दिया है। टी20 विश्व कप के 27वें मुकाबले में श्रीलंका का सामना न्यूजीलैंड से हुआ. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन फिलीप्स की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाये. जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 19.2 ओवर में महज 102 रनों पर ऑल आउट हो गई. लिहाजा, 65 रन से यह मुकाबला न्यूजीलैंड ने जीता.





















