
टी20 वल्र्ड कप 2022
कल पर्थ की तेज पिच पर भारत भिडेगा दक्षिण अफ्रीका से
क्या मैच के समय हो सकती है बारिश?
चंडीगढ, 29 अक्तूबर (विश्ववार्ता): टी20 वल्र्ड कप मे कल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला पर्थ में होगा। अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति को देखें तो ग्रुप-2 में भारत दो मैचों में चार अंकों के साथ शीर्ष पर है। पर्थ में यह मैच शाम सात बजे से शुरू होगा। उस समय भारत में शाम के 4:30 बज रहे होंगे। वेदर.कॉम के मुताबिक, पर्थ में रविवार को शाम सात बजे से बारिश की संभावना नहीं है। रात नौ बजे के बाद दो फीसदी बारिश की आशंका है। मैच के दौरान पर्थ में तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दोनों टीमें कड़ाके की सर्दी में मैच खेलेंगी।























