
टी20 वल्र्ड कप में सुपर-12 के मुकाबले आज से शुरू
आज ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से
चंडीगढ,22 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) : टी20 वल्र्ड कप में सुपर-12 के मुकाबले आज से शुरू हो रहे हैं। आज ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला पड़ोसी न्यूजीलैंड से होगा। न्यूजीलैंड सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस हार का बदला लेने के लिए उत्सुक होगा। टी20 वल्र्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक दो मैच खेले गए हैं। 2016 के ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की थी तो ऑस्ट्रेलिया ने 2021 के फाइनल में बाजी मारी थी।





















