
टी20 वल्र्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला जारी
अर्शदीप के बाद हार्दिक पांड्या ने ढहाया कहर
17 ओवर के बाद जानिये पाकिस्तान का स्कोर
चंडीगढ,23 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) टी-20 वल्र्ड कप 2022 की सबसे बड़ा मुहामुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच जारी है। 17 ओवर के बाद पाकि स्तान 129 रन पर 7 विकेट गंवा चुका है। पाकिस्तान को लगातार दो ओवर में तीन झटके लगे हैं। 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने शादाब खान को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। शादाब छह गेंदों में पांच रन बना सके। वहीं, आखिरी गेंद पर हार्दिक ने हैदर अली को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सके। इससे पहले 13वें ओवर में मोहम्मद शमी ने इफ्तिखार अहमद को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 34 गेंदों में 51 रन बना सके। इफ्तिखार और मसूद के बीच 50 गेंदों में 76 रन की साझेदारी हुई। 14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 98 रन है। फिलहाल शान मसूद और मोहम्मद नवाज क्रीज पर हैं।























