टी20 वर्ल्ड कप में 2 दिन में 2 बड़े उलटफेर
बड़े उलटफेर में स्कॉटलैंड ने पूर्व चैंपियन वेस्टइंडीज को हराया
चंडीगढ,17 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) टी20 वर्ल्ड कप में क्वालिफाइंग राउंड में होबार्ट में पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को 42 रन से हराया. विंडीज की टीम 2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है, लेकिन मौजूदा सीजन में वह अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी. पिछले वर्ल्ड कप में भी उसका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. मैच में स्कॉटलैंड ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 160 रन बनाए थे. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 118 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.