
टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 में श्रीलंका ने किया क्वालीफाई
रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने नीदरलैंड को हराया
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के क्वालिफायर एक मुकाबले में श्रीलंका ने नीदरलैंड को 16 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंका सुपर-12 के लिए क्वालिफाइ करने की उम्मीद बढ़ गई है।
श्रीलंका ने नीदरलैंड को 163 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में नीदरलैंड नौ विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी।नीदरलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर में 124 रन पर नौ विकेट गंवा दिए थे, ओडाउड ने 19वें ओवर में दो छक्के लगाकर 16 रन बनाये, हालांकि आखिरी ओवर में वह छह रन ही जोड़ सके और नीदरलैंड लक्ष्य से 16 रन पीछे रह गई।





















