

टी-20 विश्व कप फाइनल मुकाबला: इंगलैंड और पाकिस्तान कल होगें आमने सामने
मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी
अगर बारिश हुई तो क्या होगा, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़,12 नवंबर (विश्ववार्ता) पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच कल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में टी20 वल्र्ड कप 2022 का फाइनल खेला जाएगा लेकिन, फाइनल से पहले क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर आ रही है। मौसम विभाग ने मेलबर्न में वल्र्ड कप के फाइनल के दिन बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इतना ही नहीं रिजर्व डे 14 नवंबर को भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। फाइनल के लिए टूर्नामैंट का नियम कहता है कि नॉकआऊट चरण के मैच में प्रत्येक टीम को कम से 10 ओवर खेलने जरूरी है। अगर बारिश से दोनों दिन का खेल नहीं हो पाता तो इंगलैंड और पाकिस्तान को ट्राफी साझा करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।























