
टी-20 वल्र्ड कप 2022 का सबसे बडा महामुकाबला आज
भारत और पाकिस्तान होगे आमने सामने
चंडीगढ,23 अक्तूबर (विश्ववार्ता )टी-20 वल्र्ड कप 2022 का आज सबसे बडा महामुकाबला देखने को मिलेगा। आज भारत और पाकिस्तान की टीमें मेलबर्न क्रिकेट ग्रांउड में दोपहर 1.30 बजे खेलने उतरेंगी। पिछले वल्र्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ही अपने अभियान की शुरुआत की थी लेकिन तब उसे अप्रत्याशित रूप से हार का सामना करना पड़ा था। पिछली गलतियों से सबक लेते हुए अपने नए अगुआ रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया भारतीय फैंस को जीत के रूप में दिवाली का तोहफा देना चाहेगी।























