
टी-20 वल्र्ड कप : न्यूजीलैंड व पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल का महामुकाबला जारी
16 ओवर के बाद जानिये न्यूजीलैंड का स्कोर
चंडीगढ़ 9 नवंबर (विश्ववार्ता) ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टी-20 वल्र्ड कप का पहला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। 16 ओवर के बाद अब न्यूजीलैंड का स्कोरं 3 विकेट पर 116 रन है।13वें ओवर की दूसरी बॉल पर बाबर आजम ने अजीबो-गरीब रिव्यू लिया। मोहम्मद वसीम जूनियर की बॉल विलियमसन के जांघ पर लगी थी और बॉल विकेट से काफी ऊपर थी। पाकिस्तान ने ये रिव्यू गंवा दिया।























