
दिल्ली 4 अप्रैल (विश्ववार्ता): प्लेबैक सिंगर, टीवी होस्ट आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। शनिवार को खुद आदित्य ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “दुर्भाग्य से मेरी पत्नी श्वेता और मैं कोविड-19 से पॉजिटिव हो गए हैं। हमने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। प्लीज सुरक्षित रहें। सतत रूप से प्रोटोकॉल का पालन करें और हमारे लिए प्रार्थना करें। यह वक्त भी गुजर जाएगा।”






















