
भारत की ऐतिहासिक जीत
ब्रिसबेन, 19 जनवरी (गुरपुनीत सिंह सिद्धू) अजिंक्य रहाणे की अगुआई में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रच दिया है. भारत ने चौथे और आखिरी टेस्ट में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से मात देकर लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा के बाद ऋषभ पंत की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने चौथा टेस्ट जीता. गिल ने 91, पुजारा ने 56 रन और पंत ने नाबाद 89 रन बनाए. मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 369 रन बनाए थे, जवाब में टीम इंडिया पहली पारी में 336 रन ही बना पाई. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में मेजबान पर लगाम कस के रखा और 294 रन पर ऑल आउट कर दिया. इस तरह से ऑस्ट्रेलिया भारत को जीत के लिए 328 रन का ही लक्ष्य दे पाई, जिसे भारत ने आसानी से हासिल की लिया.






















