
ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को दिया 187 रनों का टारगेट
सिडनी, 8 दिसंबर (गुरपुनीत सिंह सिद्धू): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 186 रन बनाए और टीम इंडिया को जीत के लिए 187 रनों का टारगेट दिया. जवाब में टीम इंडिया ने 1.2 ओवर में 1 विकेट गंवा कर 8 रन बनाए हैं. विराट कोहली (2 रन) और शिखर धवन (4 रन) क्रीज पर हैं.
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 186 रन बनाए और टीम इंडिया को जीत के लिए 187 रनों का टारगेट दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू वेड ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए. इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 54 रनों की पारी खेली. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 90 रन की पार्टनरशिप की.






















