
टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज ने क्रिकेट से लिया संन्यास
दुनिया में सर्वाधिक रन बनाने वालीं महिला बल्लेबाज हैं मिताली राज
चंडीगढ़, 9 जून (विश्ववार्ता) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज और वनडे और टेस्ट कप्तान मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. वह दुनिया में सर्वाधिक रन बनाने वालीं महिला बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाए. मिताली ने अपने टि्वटर अकाउंट पर रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए अपने चाहने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि मैं अब यहां से अपनी दूसरी पारी की ओर देख रही हूं, जिसमें आपकी दुआओं और समर्थन की आशा रहेगी.






















