
टीजीटी भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर
आज से ऑनलाइन आवे
चंडीगढ, 26 फरवरी (विश्ववार्ता) आज से शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर टीजीटी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। विभाग 12 विषयों में टीजीटी के 303 पदों पर स्थायी भर्ती करने जा रहा है। फॉर्म विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जा सकता है।
आवेदन की तारीख समाप्त होने के बाद विभाग सफलतापूर्वक आवेदन करने वालों की सूची जारी करेगा और प्रवेश पत्र ऑनलाइन उपलब्ध करवाएगा। निर्धारित तिथि को परीक्षा ली जाएगी और उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इस पर अभ्यर्थी आपत्ति जता सकते हैं। लिखित परीक्षा में आए अभ्यर्थियों के अंकों को विभाग वेबसाइट पर अपलोड करेगा। दो अभ्यर्थियों के समान अंक आने पर जिसके बीएड में अधिक अंक होंगे उसे चुना जाएगा।
बीएड में भी समान अंक होने पर अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को मौका दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन करने के लिए बुलाया जाएगा और श्रेणी अनुसार भर्ती की जाएगी। अंतिम मेरिट सूची अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों, पात्रता मानदंड और आईसीटी कौशल को जांचने के बाद जारी की जाएगी।





















