टिकट बेचने को लेकर भ्रष्टाचार के लिए भाजपा ने कांग्रेस, आप के नेता की
चंडीगढ़, 11 फरवरी: भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार को लेकर आपास में मुकाबला करते हुए, पार्टी के टिकटों को बेचने पर निंदा की है। भाजपा ने कहा कि यह खुलासा किसी बाहरी बाहरी ने नही, बल्कि इनके अपने नेताओं ने किया है।
केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा इंचार्ज गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि कुछ भी गलत हो, उसका अंदाजा लगाया जा सकता है। फिर वह कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अंदर चाहे वह संप्रदायिकता हो या फिर भ्रष्टाचार, जिसका खुलासा इनके अपने नेताओं ने ही किया है।
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह दूलो की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी का जिक्र करते हुए, शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अब उसका पूरी तरह से भंडाफोड़ हो चुका है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी ही पार्टी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे और अब एक अन्य वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ऑन रिकॉर्ड इसी तरह के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस बात का कैसे अंदाजा लगाया जा सकता है है कि करोड़ों रुपए की भारी रकम देने के बाद टिकट खरीदने वाला व्यक्ति जीतने के बाद इमानदार रहेगा।
शेखावत टिकटें जारी करने में भ्रष्टाचार में बराबरी के लिए आम आदमी पार्टी पर भी बरसे। इसके लिए उन्होंने पार्टी के फिरोजपुर देहाती से पूर्व उम्मीदवार आशु बांगड़ का जिक्र किया, जो बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे और आरोप लगाया था कि आप ने उनसे पैसे मांगे थे और जालंधर के आप नेताओं की ओर से राघव चड्ढा पर टिकटों के लिए पैसे लेने के आरोप लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि यह पार्टी बदलाव और साफ सुथरी की सरकार के दावे करती है, जबकि उम्मीदवारों को टिकटें बेचती है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसका भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए साफ सुथरा रिकॉर्ड है। उन्होंने कांग्रेस और आप को इन आरोपों पर स्पष्टीकरण देने को कहा है।























