
झारखण्ड के दुमका जिले से एक बेहद ही शर्मनाक घटना, स्पेनिश महिला से गैंग रेप
पति के साथ बाइक पर घूमने निकली थी
चंडीगढ़, 2 मार्च (विश्ववार्ता) झारखण्ड के दुमका जिले से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है. झारखंड के दुमका में शुक्रवार देर रात स्पेन की महिला से गैंगरेप हुआ। वारदात कुरमाहाट इलाके में हुई, स्पेनिश महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। महिला की उम्र 30 साल है।
वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह शर्मनाक घटना दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमहाट इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक, स्पेनिश महिला अपने पति के साथ बाइक पर घूमने निकली थी. वह दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रही थी. देर रात वे लोग हंसडीहा बाजार से पहले वे लोग एक जगह पर टेंट लगाकर सो रहे थे. इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और जबरन स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को बारी-बारी से अंजाम दिया. विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट भी की है।























