
इस वक्त की बडी खबर
झारखंड मे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान छूटी हेलीकॉप्टर की रस्सी, महिला की मौत
चंडीगढ़, 12 अप्रैल (विश्ववार्ता) झारखंड के देवघर में त्रिकुट पर्वत पर रोप-वे हादसे मे रेस्क्यू के दौरान दूसरे दिन भी एक महिला ट्रॉली से गिर गई। उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक सभी बचे हुए फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था, लेकिन इससे पहले महिला के साथ हुए हादसे ने लोगों को एक बार फिर सकते में डाल दिया था.























