
ज्ञानवापी मस्जिद में हुए सर्वे की वैधता पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई
चंडीगढ, 19 मई (विश्व वार्ता) वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में हुए सर्वे की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट दोबारा सुनवाई करेगा। ज्ञानवापी मस्जिद के मामलों का प्रबंधन करने वाली समिति अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी की याचिका पर जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई करेगी.






















