
ज्ञानवापी मस्जिद पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान…
चंडीगढ, 17 मई (विश्व वार्ता) ज्ञानवापी मस्जिद पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान सामने आया है विज का कहना है कि अभी कुछ कहना ठीक नहीं है क्योंकि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। सर्वे भी कराया जा रहा है। लेकिन ज्ञानवापी नाम से लगता है कि यह कोई हिंदू संस्था है क्योंकि ये हिंदू शब्द है। विज ने कहा कि देश को भरोसा है कि ठीक फैसला आएगा। यानि अनिल विज ज्ञानवापी मस्जिद को मंदिर ही कह रहे हैं।





















