
जोधपुर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद जोधपुर में तनाव, इंटरनेट बंद
देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई
चंडीगढ़, 3 मई (विश्व वार्ता) देशभर में आज ईद धूमधाम से मनाई जा रही है।वहीं राजस्थान के जोधपुर में दो समुदाय के बीच झड़प हुई जिसके बाद प्रशासन ने इंटरनेट बंद कर दिया। जबकि मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू आगे भी जारी रहेगा। राजस्थान की घटना को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।






















