दिल्ली,27 अक्तूबर (विश्ववार्ता) बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज अपनी सकारात्मक सोच और पॉजिटिव वाइब्स के जरिए हर किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में ऐसा फिर देखने को मिला जब जैकलीन ने अपने एक स्टाफ मेंबर के लिए दशहरा के त्योहार को यादगार बना दिया.दशहरा के शुभ अवसर पर अपने एक स्टाफ मेंबर के लिए जैकलीन ने एक कार गिफ्ट के रूप में दी है. सोर्स के मुताबिक, जैकलीन के स्टाफ का ये मेंबर उनके साथ तब से है जब से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है.






















