
जे.डी.ए. द्वारा रिहायशी प्लॉटों और बूथों की ई-नीलामी शुरू
रिहायशी प्लॉटों के लिए शुरुआती कीमत 32.79 लाख रुपए रखी
चंडीगढ़, 12 दिसंबर:जालंधर विकास अथॉरिटी (जेडीए) द्वारा कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी में स्थित रिहायशी प्लॉटों और बूथों की ई-नीलामी शुरू की गई है। यह ई-नीलामी आज सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है, जो 19 दिसंबर को दोपहर 1 बजे समाप्त होगी।
आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के प्रवक्ता को बताया कि कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी में स्थित कुल 19 जायदादें नीलामी के लिए उपलब्ध हैं।
इस ई-नीलामी में उपलब्ध जायदादों के विवरण देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि रिहायशी प्लॉटों की शुरुआती कीमत 32.79 लाख रुपए और बूथों के लिए यह कीमत 14.64 लाख रुपए रखी गई है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक बोलीदाताओं को नीलामी की प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए ई-ऑक्शन पोर्टल 222.श्चह्वस्रड्ड.द्ग-ड्डह्वष्
प्रवक्ता ने आगे बताया गया कि सफल बोलीदाताओं को बोली की कीमत का 25 फीसदी अदा करने पर सम्बन्धित साइट का कब्ज़ा दे दिया जायेगा और सालाना 9.5 फीसद ब्याज दर पर किस्तों में बकाया रकम की अदायगी करनी होगी।
—————-
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...





















