
जेल मे बंद नवजोत सिंह सिद्धू की याचिका पर आज कोर्ट मे सुनवाई
पढिये क्या है मामला
चंडीगढ 7 सिंतबर ( विश्ववार्ता) : पंजाब की पटियाला जेल मे बंद नवजोत सिंह सिद्धू की याचिका पर आज पंजाब के लुधियाना जिले की कोर्ट मे सुनवाई हुई। जिसे 19 सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है। बतां दे कि पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों द्वारा और पूर्व फूड सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशू के खिलाफ शिकायत के मामले में नवजोत सिंह सिद्धू को गवाह बनाया गया है।
जानकारी के लिए बतां दे कि बता दें कि काफी हाईप्रोफाइल है। पूर्व मंत्री आशू ने उस समय के डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों को फोन करके फ्लैट्स के मामले में काफी कुछ कहा था। मामले की ऑडियो भी काफी वायरल हुई थी। इस मामले की जांच करने के आदेश उस समय नवजोत सिद्धू ने डीएसपी सेखों को दिए थे।






















