
जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू कल पेश होगें लुधियाना कोर्ट मे
जानिये क्या है मामला
चंडीगढ,20 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) पटियाला जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अब लुधियाना कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिए हैं और उन्हें कल पेश होने के लिए कहा गया है।
बतां दे कि सी.एल.यू. मामले में सिद्धू को लेकर यह वारंट जारी किए गए हैं। इस मामले में उन्हें गवाह के तौर पर अदालत में तलब किया गया है। कोर्ट ने वारंट जारी करते हुए कहा है कि सिद्धू को अदालत में पेश किया जाए ताकि इस मामले की आगामी जांच हो सके।























