
जेल में बंद गैंगस्टर ने वार्डन व जेल स्टाफ पर किया हमला
चंडीगढ़ 31 अक्टूबर (विश्ववार्ता): पंजाब मे जेल से जुड़ी बडी खबर सामने आ रही हैं कि पंजाब की हाई सिक्योरिटी जेल माने जाने वाले बठिंडा की सेंट्रल जेल में एक गैंगस्टर ने वार्डन और जेल स्टाफ पर हमला कर दिया. हमले को अंजाम देने वाले गैंगस्टर की पहचान करमजीत के रूप में हुई है, जो पहले भी विवादों में रहा है। अब उन पर सहायक अधीक्षक की पगड़ी उतारने और उनकी वर्दी फाडऩे का आरोप लगा है. इसके साथ ही उसने जेल वार्डन और जेल स्टाफ के साथ मारपीट की और धमकाया। इसके बाद गैंगस्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।





















