
बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला पिछले कुछ समय से देश में 5जी नेटवर्क लागू करने के विरोध में अपनी बात रख रही थीं. इसी सिलसिले में एक्ट्रेस ने मई महीने इससे जुड़े आदेश में संशोधन के लिए मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी. सामने आ रही जानकारी के अनुसार अब एक्ट्रेस ने अपनी ये याचिका वापस ले ली है. जूही चावला ने 31 मई को दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था और लोगों, जानवरों और पेड़-पौधों-जीवों पर रेडिएशन से पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित मुद्दे उठाए थे. बता दें कि अदालत ने पिछले महीने उसका मुकदमा खारिज कर दिया था और 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था.





















