
जुमे की नमाज के बाद यूपी-दिल्ली से बंगाल तक हंगामा
अफरा-तफरी का माहौल, लगाया गया कर्फ्यू
चंडीगढ़, 10 जून (विश्ववार्ता) भाजपा नेत्री नुपुर शर्मा के द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान के खिलाफ रांची में हिंसा भड़क गई। रांची का मेन रोड का इलाका रण क्षेत्र में तब्दील हो गया इस फायरिंग में 35 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। 7 अन्य लोगों को गोली लगी है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी पथराव किया। SSP समेत कई पुलिस अफसरों को चोटें आई हैं। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में एसडीएम के आदेश पर धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस घूम घूम कर लाउडस्पीकर से लोगों को अपने घरों में जाने का आदेश दे रही है।






















